Plastic खाने की वजह से गाय की मौत। Polythene का इस्तेमाल कम करें। News Hindi Bihar

Polythene खाने की वजह से गाय की मौत बहुत बड़ी समस्या है और इसे कुछ राज्यों से सामने आए आंकड़ों की मदद से आप समझ सकते हैं।

हरियाणा के हिसार में गायों के लिए सुरक्षित जंगल में वर्ष 2019 में प्लास्टिक खाने की वजह से 529 गायों की मौत हुई थी। 2017 की एक Report के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Plastic खाने से हर साल करीब 1000 गाय मर जाती है। देश में गायों के लिए आयोग बनाया गया है। गाय के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए गाय पर परीक्षा करवाई जा रही है। गाय को हम अपनी माता मानते हैं, लेकिन पूरे देश में Plastic की वजह से मरने वाली गाय का कोई भी केंद्रीय आंकड़ा नहीं है। गाय को मां का दर्जा तो देते हैं और उसकी रक्षा के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने जैसा कदम उठा नहीं सकते लेकिन हमें उम्मीद है कि इस जानकारी के बाद आप Plastic इस्तेमाल करना बंद कर देंगे और दूसरों को भी प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने के लिए जरूर कहेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि गायों का दूध पी रहे हैं और दूध कैसा होता होगा उसका अंदाजा भी लगा पाना बहुत मुश्किल है। गयो लिए जो भी आप कर सकते हैं उनके लिए आपको जरूर करना चाहिए। गायों का जो सम्मान है। वह हमारे लिए बहुत जरूरी है लेकिन सम्मान के साथ साथ हमें उनका ध्यान भी रखना होगा। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us