मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने छपरा में सारण तटबंध और गोपालगंज व मोतिहारी में सत्तरघाट पुल का निरीक्षण किया। News Hindi Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सारण के पानापुर प्रखंड के करचोलिया गांव स्थित गंडक नदी के सारण  तटबंध पर कटावरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 मई तक बाढ़ निरोधी कार्य पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सारण तटबंध का पक्कीकरण भी किया जाएगा। पिछले वर्ष बाढ़ के समय लोगों को परेशानी हुई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा काम किया जा रहा था। कई जगह पर एरियल सर्वे कर हमने स्थिति का जायजा लिया था। इस बार बरसात से पहले ही हमने स्थल निरीक्षण और एरियल सर्वे कर तटबंध की मरम्मत के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा है। 

इसके बाद मुख्यमंत्री गोपालगंज के बैकुंठपुर के सत्तरघाट पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सड़क से पकहां में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यादा जनसंख्या वाली जगह पर स्टील शीट पाइल लगाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सत्तरघाट घाट के क्षतिग्रस्त पुल वह मोतिहारी के केसरिया तक बने एप्रोच रोड का भी जायजा लिया। सीएम ने केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप बने कैफेटेरिया में गोपालगंज व मोतिहारी के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us