पौआखाली पुलिस ने छापेमारी कर शराब बनाने की कच्ची सामग्री को किया नष्ट। News Hindi Bihar

पौआखाली:- पुलिस ने लेकर स्वान दासता के साथ बुधवार को शराब को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर करीब 100 लीटर शराब बनाने की कच्ची सामग्री जावा को नष्ट कर दिया। शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन झूले आदि को भी नष्ट कर दिया। शराब बनाने वाले सभी आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शराब का सेवन ना करें, अपने आसपास किसी भी प्रकार की शराब तस्करी व निर्माण की सूचना पुलिस को अवश्य दें। थाना अध्यक्ष ने बताया कि भारत गांव बालू बारी पवना आदिवासी टोला आदि जगहों में छापामारी की गई है। छापेमारी टीम में पौआखाली थाना अध्यक्ष इकबाल अहमद का अवर निरीक्षक कपिल देव यादव आदि शामिल थे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us