दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण बस्ती तुलसिया में अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर गुरुवार को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। गुरुवार की सुबह स्थानीय गांव की 251 कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे गाजे व गगन भेदी जय श्रीराम के जयकारों के साथ सैकड़ों युवाओं की टोली यज्ञ स्थल से पदयात्रा कर आमबाड़ी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार कर जल भरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। सभी भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात संध्याकाल मंडप पूजन के साथ ही 108 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ किया गया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड हरिनाम कीर्तन समारोह में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावा नेपाल, बंगाल, बिहार के मंडली अखंड हरिनाम में भाग लेंगे।
Stay Conneted
Subscribe Us
Post a Comment