दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के चौधरी बस्ती तुलसिया में अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह को लेकर मंगलवार को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय गांव की 151 कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे गाजे व गगन भेदी जय श्रीराम के जयकारों के साथ सैकड़ों युवाओं की टोली यज्ञ स्थल से पदयात्रा कर तुलसिया न्यू मार्किट घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार कर जल भरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। सभी भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात प्रातःकाल मंडप पूजन के साथ ही 53 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ किया गया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अखंड हरिनाम कीर्तन समारोह में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावा नेपाल, बंगाल, बिहार के मंडली अखंड हरिनाम कीर्तन में भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने भारी मात्राा में इस संकीर्तन का आनंद लिया।
Stay Conneted
Subscribe Us

Post a Comment