प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तेलंगाना के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी।

तेलंगाना भारत का एक राज्य है। इसका गठन 02 जून 2014 में किया गया था। इसकी राजधानी हैदराबाद को बनाया गया। जैसा की आप सब जानते है की आज 02 जून है। आज ही के दिन तेलंगाना को आंध्र-प्रदेश से अलग कर भारत का 29 वाँ राज्य बनाया गया। इसी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा हैः

“राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना की जनता को शुभकामनायें। राज्य को अनोखी संस्कृति का वरदान मिला है और वहां के लोग बहुत मेहनती हैं, जिन्होंने कई क्षेत्रों में महारत हासिल की है। मैं तेलंगाना के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्य के लिये प्रार्थना करता हूं।”

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us