किशनगंज:- पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने पौधारोपण कर जिलावासियों को दिया संदेश..!!

किशनगंज:- पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र किशनगंज में पौधारोपण किया गया तथा केंद्र का भ्रमण कर यथा आवश्यक निर्देश दिया गया। डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आम, अशोक, सागवान सहित अन्य वृक्ष का पौधारोपण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में उनके पदाधिकारियों के साथ करते हुए जिलेवासियों को पर्यावरण संवर्धन हेतु वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। तत्पश्चात डीएम ने प्रशिक्षण केंद्र का मुआयान किया और उपस्थित निदेशक आर सेटी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ससमय कराए ताकि लोगो को जीविकोपार्जन हेतु रोजगार उपलब्ध हो सके।

किशनगंज के खबरों को पढ़े:- Click Here

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us