बिहार: 8वी की छात्रा से शिक्षक करता था रेप, छात्रा दो माह की प्रेग्नेंट। News Hindi Bihar


बिहार के अररिया जिले में स्कूल के एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के सम्बन्ध को कलंकित कर दिया है। वारदात महलगांव थाना क्षेत्र स्कूल का है। जहां हेडमास्टर अपने ही स्कूल के छात्रा से तीन महीनों से रैप कर रहा था। 

बताया जा रहा है कि छात्रा की न्यूड तस्वीर लेकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे 14 वर्ष की नाबालिक छात्रा बदनामी और तस्वीर वायरल होने के डर से मजबूर थी। इतना ही नहीं रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गांव वाले पंचायत कर मामले को सुलह कराने की कवायद में थे। बाद में महिला थाने में छात्रा के पिता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रौशन जमीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पिछले 29 जून के शाम को नाबालिग छात्रा के पिता के मोबाइल पर आरोपी शिक्षक रौशन जमीर ने फोन कर बताया कि मिड डे मील का सूखा राशन छात्राओं को दिया जा रहा है। राशन लेने के लिए वो अपनी बेटी को स्कूल भेज दें। हेडमास्टर के फोन आने के बाद छात्रा के पिता ने बच्ची को स्कूल भेज दिया। जब नाबालिग छात्रा स्कूल गई तो हेडमास्टर उसे लेकर छत पर चला गया और छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म करने लगा। जिसे स्थानीय व्यक्ति ने देख उसके पिता को फोन कर सारी जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा के पिता अपने भाइयों और ग्रामीणों के साथ स्कूल परिसर पहुंचे तो आरोपी हेडमास्टर को गलत काम करते रंगेहाथ पकड़ लिया।

छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि तीन माह पहले पोशाक और राशन का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया था। उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को मोबाइल में कैद कर लिया था। जिसके बाद शिक्षक लगातार तस्वीर वायरल कर देने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता था। अब नाबालिग छात्रा दो माह की प्रेग्नेंट है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Subscribe Us