दिघलबैंक में Airtel 3G, 4G सेवा ठप्प, नेटवर्क समस्या से परेशान हैं, ग्रामीण। News Hindi Bihar

दिघलबैंक:- Airtel की नेटवर्क समस्या से परेशान है। प्रखंड केे कई इलाके में airtel 3G, 4G सेवा बिल्कुल ठप्प, सभी Smart Phone से Network Signal गायब है। कभी काल ड्राप तो कभी डाइवर्ट क़ई समस्या यहां के लोगों की मोबाइल में आमबात हो गई है। बाहर में रह रहे लोगों का हाल समाचार जानने के लिए लोगों को घरों से निकलकर बाहर आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो एयरटेल हर माह फीस भी लेते है। अगर फीस न दिया जाय तो सेवाएं बन्द कर दी जाती हैं। फिर भी ऐसी समस्याएं लोंगो को क्यों? लोगों का मांग है, जल्द से जल्द नेटवर्क समस्या को दूर किया जाए। अन्यथा लोग दूसरे कम्पनी का रुख कभी भी कर सकते हैं। 4G दुनिया मे ग्रामीण क्षेत्र के लोग 2जी का लुत्फ ठीक से नही ले पा रहे हैं। आज तो हद ही हो गई यहाँ नेटवर्क रहने पर भी कॉलिंग समस्या से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ घण्टों से कॉल आना जाना बंद है। Airtel कंपनी को चाहिए ऐसी समस्याओं को शीघ्र दूर करके लोंगो को राहत देने की काम करें।

1/Post a Comment/Comments

Post a Comment

Stay Conneted

Subscribe Us